नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन परिसर में बने मंदिर में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बुधवार सुबह नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन परिसर में बने मंदिर में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
ये भी पढ़ेः Haryana: ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से प्रदेश का होगा तेज गति से विकास- CM Nayab Saini

सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बड़े सौभाग्य का अवसर है। भगवान शिव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहें।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी उपस्थित रहे।
