Punjab

Punjab: मान सरकार की नई पहल, राज्य में जल्द लागू होगी मेंटल हेल्थ पॉलिसी, सामने आया बड़ा अपडेट

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब की मेंटल हेल्थ पॉलिसी में PGI और विशेषज्ञों की भी ली जाएगी राय

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) राज्य की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में नशा मुक्ति, कर्ज में डूबे किसानों की आत्महत्या रोकने और अमेरिका (America) से डिपोर्ट युवाओं को डिप्रेशन (Depression) से बचाने के लिए तैयारी शुरी कर दी है। भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) बहुत ही जल्द मेंटल हेल्थ पॉलिसी लाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: विकास ही पंजाब सरकार का एजेंडा- Aman Arora

Pic Social Media

पॉलिसी बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ मीटिंग की जा रही हैं। बहुत ही जल्द यह नीति तैयार कर मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने पेश की जाएगी। यह दावा पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने किया है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार का प्रयास है कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाया जाए, इसके लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं।

PGI और विभिन्न विशेषज्ञों से ली जाएगी राय

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह (Health Minister Balbir Singh) ने जानकारी दी कि नीति पर बहुत बारीकी से काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें सभी विभागों के मंत्री, सचिव, नशा मुक्ति के लिए काम कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए पीजीआई और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ, पंजाब के प्राइवेट चिकित्सक, एनजीओ और पुलिस अधिकारियों से सलाह ली जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने चीमा और सरदूलगढ़ तहसील कॉम्प्लेक्स का किया आकस्मिक दौरा, नागरिक सेवाओं का लिया जायजा

साथ ही इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जहां से सभी की राय ली जाएगी। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सभी मुद्दे चाहे वह किसानों और युवाओं में आत्महत्या हो, क्योंकि अब युवा बाहर से निर्वासित होकर आ रहे हैं। उस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्हें कैसे बाहर निकाला जाए। उन्हें अवसाद से बाहर निकालने के लिए मानसिक स्वास्थ्य नीति तैयार की जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सीएम भगवंत मान ने भी कही ये बात

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि इस दौरान पहले इन चीजों की जांच की जाएगी कि आखिर लोग किसी वजह से इन मानसिक परेशानियों में आ रहे हैं। इसके साथ ही इन समस्याओं से कैसे निपटा जा सकता है। इस पर भी विचार किया जाएगा। यह पॉलीसी पहल के आधार पर तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) भी साफ कर चुके हैं कि अमेरिका से डिपोर्ट होने वाले युवाओं को दोबारा नया जीवन शुरू करने में हर संभव सहयोग किया जाएगा।