Punjab: सुखबीर बादल ने धर्म का इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया: CM मान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

CM Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निशाना साधा है। सीएम मान ने कहा कि सुखबीर बादल ने धर्म का इस्तेमाल स्वार्थ के लिए किया। सीएम भगवंत मान ने लोगों (People) से राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़े: Punjab का एक रुपया बर्बाद नहीं होने देंगे: CM मान

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
आपको बता दें कि मोगा के बाघापुराना में फरीदकोट सीट से ‘आप’ उम्मीदवार करमजीत अनमोल (Karamjeet Anmol) के पक्ष में रैली की। इससे पहले उन्होंने फिरोजपुर लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ (Jagdeep Singh Kaka Brar) के पक्ष में रोड शो किया। ‘आप’ नेता ने एक सभा को संबोधित करते हुए बादल परिवार पर निशाना साधा और लोगों से उन्हें लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने को कहा।

पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कहा कि बादल परिवार ने धर्म का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए किया और जब भी उन पर इसके लिए निशाना साधा गया तो उन्होंने इसे ढाल के तौर पर इस्तेमाल किया। बादल पर हमला करते हुए सीएम मान ने कहा, ‘बादल परिवार ने हमेशा धर्म का इस्तेमाल किया है। वे धर्म का इस्तेमाल तब करते हैं जब वे संकट में होते हैं, जब वे (चुनाव) हार जाते हैं।’

सीएम मान ने लोगों से उन्हें सबक सिखाने के लिए कहा और आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को भगवान समझना शुरू कर दिया है। ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ निकालने के लिए शिअद की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे ‘परिवार बचाओ यात्रा’ करार दिया और कहा कि सत्ता में रहते हुए वे राज्य के खजाने को लूट रहे थे। मान ने प्रदेश इकाई के भीतर “आंतरिक कलह” के लिए कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।

ये भी पढ़े: Punjab और पंजाबियों से किए सारे वादे पूरे होंगे: CM मान

सीएम मान राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए ने कहा कि ‘वंशवादी नेता’ दुखी हैं क्योंकि आम परिवारों के बेटे और बेटियां विधानसभा में पहुंचे हैं। इससे पहले फिरोजपुर में रोड शो के दौरान आप नेता ने बादल पर हमला करते हुए कहा कि शिअद प्रमुख मैदान से भाग गए क्योंकि उन्हें इस सीट से हारने का डर था। वर्तमान में फिरोजपुर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे सुखबीर बादल ने कहा है कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।