Punjab: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज, जल्द ही पंजाब बनेगा नशा मुक्त राज्य
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को नशा मुक्त (Drug Free) राज्य बनाने के लिए लगी हुई है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह (CM Bhagwant Singh Mann) ने संकल्प लिया है। इसी क्रम में मान सरकार (Mann Sarkar) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहतचल अब सरकार नशा मुक्ति यात्रा शुरू करेगी। इस दौरान पंजाब के हर गांव और वार्ड को कवर किया जाएगा। नशा मुक्ति यात्रा (Nasha Mukti Yatra) 2 से 4 मई को सभी जिलों में बैठकें होंगी। वहीं 7 मई से हर गांव-वार्ड में जनसभा होगी। यह मुहिम सरपंच, पुलिस और प्रशासन मिलकर चलाएंगे। विलेज डिफेंस कमेटियों का भी इसमें बड़ा रोल होगा।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार हर वादा करेगी पूरा: Harpal Singh Cheema
मिलकर लड़ेंगे यह जंग-सीएम मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) का कहना है कि नशे के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे, क्योंकि जब तक मुहिम में आम लोग शामिल नहीं होंगे, तब तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने का सपना पूरा नहीं होगा। इसलिए सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने एक हेल्पलाइन शुरू की गई थी, जिस पर नशा तस्करी संबंधी कोई भी व्यक्ति जानकारी दे सकता है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस हेल्पलाइन पर आने वाली सूचनाओं की खुद सीएम निगरानी करते हैं। साथ ही उन शिकायतों पर क्या एक्शन किया गया, इस बारे में भी वह रिपोर्ट लेते हैं।
59 दिन पहले शुरू की गई थी मुहिम
आपको बता दें कि पंजाब की भगवतं सिंह मान सरकार लगभग 59 दिन पहले यह मुहिम शुरू की थी। इस मुहिम पर दोषी लोगों पर ही एक्शन हो और नशे के आदी लोगों को उचित इलाज मिल पाए, इस चीज़ पर मान सरकार ने विशेष फोकस किया है। इसके लिए पहले चरण में 5 मंत्रियों की हाई पावर कमेटी बनाई गई। कमेटी का हेड फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा को बनाया गया था। यह कमेटी हर जिले में जाकर जिले के अधिकारियों, अस्पतालों व नशा मुक्ति केंद्रों का जायजा ले रही है। इसके अलावा जागरूकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा आदेश, छुट्टी के दिन भी सभी कर्मचारी 24 घंटे फोन पर रहें एक्टिव
पुलिस तीन तरीकों पर काम कर रही
पंजाब पुलिस (Punjab Police) सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के निर्देश पर नशा के काम में लगे हवाला नेटवर्क को खत्म कर रही है। अब तक 31 हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार किए गए हैं और आठ करोड़ से ज्यादा की राशि जब्त की गई है। पाक स्मगलर और भारतीय हवाला ऑपरेटर को भी जब्त किया गया है।
268 ए के तहत प्रॉपर्टी अटैच करना: नशे की कमाई से बनाई गई प्रॉपर्टी को अटैच किया जा रहा है।
अवैध तरीके से सरकारी जमीन या बिल्डिंग पर कब्जा
नशा तस्करों द्वारा अवैध तरीके से सरकारी जमीन या बिल्डिंग पर कब्जा किया जा गया था। उन पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें यहां गिराया जाएगा।
