Punjab के मंत्री हरपाल चीमा ने कहा पूरे पंजाब के विकास और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशवासियों से किया हर वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पंजाब के विकास और समाज कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री चीमा विकास कार्यों के लिए ग्रांट वितरण कार्यक्रम में पंचायतों (Panchayats), यूथ क्लबों और सामाजिक संगठनों को संबोधित कर रहे थे।

‘रंगला पंजाब’ बनाने का संकल्प
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने कहा कि पंजाब सरकार ‘रंगला पंजाब’ (Rangla Punjab) के विजन को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए समाज कल्याण और विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को मुख्यमंत्री की अपील पर वादे के अनुसार 5 लाख रुपये का विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों को गांवों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नियमित रूप से अतिरिक्त धनराशि भी जारी की जा रही है।
इन पंचायतों और संगठनों को मिली ग्रांट
कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने निहालगढ़ और रतनगढ़ सिंधरा की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को अनुदान के चेक सौंपे। इसके अलावा, मुंशीवाला, मौरां, महिला, गुज्जर, समुरां, खेतला और सफीपुर गांवों की पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए ग्रांट वितरित की गई। गांव घनौर जट्टां के दो यूथ क्लबों और श्री गुरु रविदास प्रबंधक कमेटी को भी समाज कल्याण कार्यों के लिए चेक प्रदान किए गए।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तपिंदर सिंह सोही, चेयरमैन जसवीर कौर शेरगिल, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि और अन्य लोग उपस्थित थे। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस अवसर पर पंचायतों और सामाजिक संगठनों से विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की अपील की।
