Punjab

Punjab: महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम, मान सरकार की यह योजना बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में महिलाओं की सुरक्षा को मिली नई ताकत, मान सरकार की यह योजना दे रही है त्वरित सहायता

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार लगातार महिलाओं के बेहतरी और सुरक्षा के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली सरकार महिलाओं को लेकर पूरी तरह से सजग है। इसी को लेकर पंजाब (Punjab) सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास (Women and Child Development) विभाग द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल एवं आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 योजना चलाई जा रही है। महिला हेल्पलाइन 181 (Women Helpline 181) प्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है।

ये भी पढ़ेंः ‘Aap’ सरकार की परिवर्तनकारी प्रतिबद्धताओं ने पंजाब के कराधान राजस्व को बढ़ाया: हरपाल सिंह चीमा

Pic Social Media

पंजाब सरकार की मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 181 योजना पंजाब सरकार द्वारा राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को तत्काल और आपातकालीन सहायता प्रदान करने के लिए एक उत्कृष्ट योजना है, जिसका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे तत्काल और इमरजेंसी सहायता (Emergency Assistance) प्रदान करना है। पीड़ित महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल कर सहायता मांग सकती है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: साल 2025-26 में 2100 हेक्टेयर क्षेत्र को वनों के अधीन लाने की योजना
कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने आगे जानकारी दी कि जरूरतमंद महिलाओं द्वारा प्रतिदिन महिला हेल्पलाइन पर लगभग 150 कॉल की जाती हैं। हेल्पलाइन (Helpline) के जरिए हर माह करीब 4 से 5 हजार जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी जरूरतमंद महिला जो अन्याय या हिंसा का सामना कर रही है, वह पंजाब के किसी भी कोने से इस हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता मांग सकती है। पंजाब में स्थापित वन-स्टॉप सेंटरों एवं विभाग के अधीन संचालित कार्यालयों के माध्यम से महिला को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25