Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने पंजाब के स्कूलों में मिलने वाले मिड-डे मील (Mid-Day Meal) में बड़ा बदलाव किया है। पंजाब स्टेट मिड डे मील सोसायटी ने पंजाब के स्कूलों में चल रही मिड डे मील स्कीम (Mid Day Meal Scheme) को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। सोसायटी द्वारा स्कूलों में दिए जाने वाले दोपहर के भोजन के लिए हफ्ते का मेन्यू (Menu) जारी कर दिया गया है और इसे सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार के नेतृत्व में पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है पंजाब

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जारी हुआ नया मेन्यू
मान सरकार (Mann Sarkar) के निर्देश पर जारी किए नए मेन्यू में सोमवार को दाल-रोटी और किन्नू, मंगलवार को राजमा-चावल, बुधवार काले चने-सफेद चने (आलू डाले हुए) और पूरी /चपाती, गुरुवार को कढ़ी (आलू और प्याज के पकोड़ों के साथ) और चावल, शुक्रवार को मौसमी सब्जी, चपाती और खीर, शनिवार को दाल माह चने और चावल शामिल है।
ये भी पढे़ंः Punjab: नशे के खिलाफ एक्शन में मान सरकार, गठित की 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी
जारी किए गया नया आदेश पंजाब के समूह जिला शिक्षा अफसर (सेकेंडरी और एलीमेंट्री शिक्षा) को भेजा गया है। 28 फरवरी, 2025 को जारी किए इस पत्र में सोसायटी को साफ कर दिया गया है कि सभी स्कूलों की पी.एम. पोषण स्कीम के तहत विद्यार्थियों को कतार में बिठा कर, मिड डे मील इंचार्ज की निगरानी के तहत नए मेन्यू (Menu) के मुताबिक ही भोजन परोसना यकीनी बनाना होगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भा स्कूल में मेन्यू की उल्लंघना पाई जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेवारी स्कूल प्रमुख की होगी। इस नए मेन्यू को आज यानी 1 मार्च 2025 से लेकर 31 मार्च 2025 तक लागू किया जाएगा।
