Punjab

Punjab: मान सरकार के नेतृत्व में पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है पंजाब

पंजाब
Spread the love

Punjab: फतेहगढ़ साहिब में जहाज हवेली के पुनरुद्धार का कार्य शुरू: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब में तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब के विकास के साथ साथ पंजाब का पुराना वैभव दिलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इसके लिए मान सरकार पंजाब की परम्परा को जीवन रखने के लिए योजना बनाकर काम कर रही है। साल 2025 की शुरुआत होते ही पंजाब में बड़े पैमाने पर मेलों और त्योहारों के आयोजन होने लगा है। ये मेले और त्योहार दुनियाभर के पर्यटकों को पंजाब की ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत फिरोजपुर में बसंत मेला, किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक और पटियाला में पटियाला हेरिटेज फेस्टिवल (Patiala Heritage Festival) जैसे आयोजनों से हुई। पंजाब में होने वाले इन उत्सवों ने न न केवल पंजाब की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक देखने को मिलती है, बल्कि पंजाब को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘अगर हो सके तो अपने विधायकों को इकट्ठा करके दिखा दो..’ CM Mann ने बाजवा को दी चुनौती

Pic Social Media

भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में पंजाब एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान फिर से स्थापित कर रहा है। पंजाब की समृद्ध विरासत के संरक्षण और पर्यटन के विस्तार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के तहत कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं के जरिए पंजाब के इतिहास, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाता है।

जहाज हवेली के पुनरुद्धार का काम शुरू

आपको बता दें कि मान सरकार ने फतेहगढ़ साहिब (Fatehgarh Sahib) में दीवान टोडर मल के ऐतिहासिक निवास स्थल जहाज हवेली के पुनरुद्धार का कार्य शुरू करा दिया है, जिससे सिख विरासत को संरक्षित किया जा सके। दीवान टोडर मल, जिन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे—बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह और माता गुजरी जी की शहादत के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए जमीन खरीदी थी, उनकी हवेली को इसके मूल स्वरूप में बहाल करने के लिए दीवान टोडर मल विरासती फाउंडेशन, पंजाब के अधीन तेजी से काम किया जा रहा है।

पंजाब के हंसाली गांव को भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Minister Tarunpreet Singh Saund) ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में पंजाब फार्म स्टे पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है, जिससे पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार कृषि, ग्रामीण और फार्म टूरिज्म को विकसित करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली गांव को सितंबर 2024 में भारत का सर्वश्रेष्ठ गांव घोषित किया गया था। कृषि पर्यटन न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं बल्कि इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का बड़ा फैसला, AAP वालंटियर को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मार्केट कमेटियों के चेयरमैन

पंजाब में मौजूद हैं कई पवित्र स्थल

पर्यटन मंत्री सौंद ने जानकारी दी कि पंजाब में कई पवित्र स्थल, शहीदों के गांव, जल स्रोत और अनदेखे पर्यटन स्थल मौजूद हैं। मान सरकार ने 27 फरवरी को रूपनगर जिले के पवित्र स्थल श्री चमकौर साहिब में दास्तान-ए-शहादत स्मारक के सामने कश्ती (बोटिंग) और जल क्रीड़ा (वॉटर एडवेंचर) गतिविधियों की शुरुआत की है।

बड़े धूम से मनाया गया था पंजाब दिवस समारोह

मान सरकार के मंत्री सौंद ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (India International Trade Fair ) 2024 में पंजाब दिवस समारोह बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। इस मौके पर भगवंत मान सरकार ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए चल रहे प्रयासों को उजागर किया। इस आयोजन में पंजाब टूरिज्म, मार्कफेड, वेरका और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के स्टॉलों के जरिए से पंजाब की समृद्ध संस्कृति, विरासत, औद्योगिक विकास, कृषि नवाचार, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में होटल और आतिथ्य उद्योगों को पंजाब में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें कृषि पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, ग्रामीण पर्यटन और सांस्कृतिक पर्यटन में निवेश के लिए राज्य के अनुकूल कारोबारी माहौल को उजागर किया गया।

पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में हाल ही में सीएम भगवंत सिंह मान ने पटियाला के किला मुबारक परिसर में विरासती होटल रण बास का उद्घाटन किया था।