Punjab

Punjab: पंजाब में फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर गिर रही गाज, मान सरकार का सख्त एक्शन जारी

पंजाब
Spread the love

Punjab: डिपोर्ट पंजाबी युवाओं को सरकार देगी सहारा, विदेश मंत्रालय से मांगी गई जानकारी

Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर लगातार सख्त रुख अपना रही है। राज्य के युवकों को अमेरिका सरकार द्वारा डिपोर्ट किए जाने के बाद भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने फर्जी ट्रैवल एजेंटों (Travel Agents) के खिलाफ 24 मामले दर्ज किए हैं तो वहीं 7 ट्रैवल एजेंट गिरफ्तार भी किया जा चुका है। इस विषय में पूरी जानकारी पंजाब सरकार के NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में फिर तबादला एक्सप्रेस… कई IAS अधिकारियों के हुए तबादले

Pic Social Media

मान सरकार के NRI मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने जानकारी दी कि हमारी टीमें धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों (Travel Agents) को ढूंढ रही हैं। जल्द ही डिपोर्ट मामले में और गिरफ्तारियां की जाएंगी। अमृतसर के अजनाला में अब तक कुल 1274 ट्रैवल एजेंटों के ऑफिसों की जांच की गई है, जिनके 1123 लाइसेंस भी चेक किए गए हैं। इस दौरान संदिग्धों के रिकॉर्ड भी जब्त कर लिए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM Mann के नेतृत्व में कैबिनेट ने नई आबकारी नीति-2025-26 को दी मंजूरी

मंत्री धालीवाल ने केंद्रीय मंत्री पर लगाए ये आरोप

पंजाब के एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Kuldeep Singh Dhaliwal) ने अमेरिका (America) से निकाले गए भारतीयों के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा जारी किए गए बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अमेरिका से निकाले गए युवाओं को गले लगाएगी। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर जानकारी मांगी गई है कि अमेरिका से निकाले जाने के बाद कितने भारतीय पनामा में रह रहे हैं और उनमें से कितने पंजाबी हैं। उन्होंने कहा कि पनामा में रह रहे पंजाबियों को हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25