Punjab

Punjab: नशे के खिलाफ मान सरकार का बड़ा वार, ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के 108वें दिन 128 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान को और तेज कर दिया है।

Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने नशा मुक्त पंजाब बनाने के लिए ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान (War Against Drugs Campaign) को और तेज कर दिया है। अभियान के 108वें दिन पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने 499 स्थानों पर छापेमारी कर 128 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 10.8 किलोग्राम हेरोइन और 2.40 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। आम आदमी पार्टी और सरकार का स्पष्ट रुख है कि तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता।

108वें दिन की कार्रवाई

पुलिस ने 108वें दिन की छापेमारी में 81 FIR दर्ज कीं, जिनके आधार पर जांच शुरू हो चुकी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अभियान के 108 दिनों में अब तक 17,897 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई पंजाब को नशे की जकड़ से मुक्त कराने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ संविधान की मूल भावना पर हमला: Harpal Singh Cheema

सीएम भगवंत मान की प्राथमिकता

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने नशा मुक्ति को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने स्वयं इस अभियान का नेतृत्व संभाला है और पुलिस अधिकारियों को तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम मान ने कहा, ‘जब तक पंजाब नशा मुक्त नहीं हो जाता, तस्करों की कमर तोड़ने का सिलसिला जारी रहेगा।’ उन्होंने पुलिस को जिम्मेदारी निभाने और युवाओं को नशे की बर्बादी से बचाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ेंः Punjab के सरकारी स्कूलों के 474 विद्यार्थियों ने नीट में हासिल की सफलता, शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

तस्करों पर लगाम

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान (War Against Drugs Campaign) ने तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सरकार की इस पहल ने न केवल नशे के कारोबार पर लगाम लगाई है, बल्कि पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि यह अभियान तब तक नहीं रुकेगा, जब तक राज्य पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता।