मंत्री हरजोत बैंस ने नीट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों (Students) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक क्षमता (Academic Ability) का लोहा मनवाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 474 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने साझा की।

मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने नीट परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, समर्पण और उनके शिक्षकों की निष्ठा का परिणाम है। शिक्षा मंत्री ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया, जिनके नेतृत्व में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी ने की 12 कर्मचारी यूनियनों से बैठकें, जायज़ माँगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया भरोसा
जेईई में भी सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि नीट (NEET) के अलावा राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई (मेन) और जेईई (एडवांस्ड) परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस वर्ष 265 छात्रों ने जेईई मेन और 44 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी किसी से कम नहीं हैं और वे राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षाओं में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली विकसित करने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार विद्यार्थियों के लिए ऐसा शैक्षणिक वातावरण बनाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसमें उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 107वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 102 नशा तस्कर गिरफ़्तार
मंत्री हरजोत बैंस (Minister Harjot Bains) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य एक ऐसा शिक्षा इकोसिस्टम बनाना है जो छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और संसाधनों तक पहुंच प्रदान कर सके, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।
