Punjab

Punjab: बाढ़ के चलते मान सरकार का बड़ा फैसला, स्थगित किया ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब इन दिनों बाढ़ जैसी आपदा का सामना कर रहा है।

Punjab News: पंजाब इन दिनों बाढ़ जैसी आपदा का सामना कर रहा है। ऐसे हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ (Kheda Watan Punjab Diya) के चौथे सीजन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह फैसला मौजूदा संकट को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Pic Social Media

4 सितंबर से होना था शुभारंभ

आपको बता दें कि खेडां वतन पंजाब दियां (Kheda Watan Punjab Diya) का चौथा सीजन 4 सितंबर से शुरू होना था। यह आयोजन 13 सितंबर तक चलने वाला था। लेकिन बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार ने खेल महोत्सव को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab में बाढ़ के बीच स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, 360 मेडिकल टीमें तैनात

होने वाली थी कई खेल प्रतियोगिताएं

इस आयोजन में एथलेटिक्स, लंबी कूद, शॉटपुट, कबड्डी (राष्ट्रीय शैली और सर्कल शैली), खो-खो, वॉलीबॉल स्मोकिंग और वॉलीबॉल शूटिंग जैसी कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थीं। इन खेलों में राज्यभर से खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी।

राज्यव्यापी खेल महोत्सव का उद्देश्य

खेड़ा वतन पंजाब दियां (Kheda Watan Punjab Diya) एक प्रमुख राज्यव्यापी खेल महोत्सव है। इसका उद्देश्य खेलों में व्यापक भागीदारी को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना और सभी उम्र के निवासियों में निष्पक्ष खेल की भावना विकसित करना है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में आपदा के बीच सेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी यूथ और महिला विंग बाढ़ राहत में सबसे आगे

स्वस्थ और नशा-मुक्त पंजाब की ओर कदम

पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा आयोजित इस वार्षिक आयोजन में पैरा-स्पोर्ट्स को भी शामिल किया जाता है और डोपिंग-रोधी उपायों पर विशेष जोर दिया जाता है। इसका मकसद एक स्वस्थ और नशा-मुक्त पंजाब का निर्माण करना है।