Punjab

Punjab: दिव्यांगों के लिए मान सरकार का बड़ा कदम, जारी हुआ नोटिफिकेशन, कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी

पंजाब
Spread the love

Punjab सरकार ने दिव्यांगों के लिए उठाया बड़ा कदम, डॉ. बलजीत कौर ने दी पूरी जानकारी

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब (Punjab) के सभी वर्ग के उत्थान के लिए नई नई योजनाएं लाकर काम कर रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) खुद महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और दिव्यांग जनों का पूरा ख्याल रखते हैं। इसी क्रम में पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार दिव्यांगों के कल्याण को लिए बड़ा कदम उठाया है। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के कुशल नेतृत्व में काम कर रहीं मंत्री डॉ. बलजीत कौर के मार्गदर्शन में विभाग दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण को दृढ़ता से करने के लिए काम कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः CM Mann: सीएम मान ने संभाली दिल्ली विधानसभा चुनाव की कमान..जनता से वोट की अपील

पंजाब सरकार (Punjab Government) के इस प्रयास के तहत, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिव्यांग (Divyaang) व्यक्तियों के अधिकार (RPWD) अधिनियम, 2016 की धारा 23 के तहत उनकी शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कर दी हैं। मान सरकार के इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए पंजाब में अलग-अलग विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और दूसरे सरकारी संस्थानों में शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ती की गई है। इस विषय में नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

Pic Social media

शिकायतों का समाधान होगा जल्द से जल्द

कैबिनेट मंत्री ने आगे जानकारी दी कि नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारी दिव्यांग (Divyaang) व्यक्तियों के लिए भेदभाव, कार्यस्थल चुनौतियों और करियर की प्रगति से जुड़ी शिकायतों का हल करेंगे। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी शिकायत की जांच मिलने के दो सप्ताह के भीतर पूरी होनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए शिकायतों का समाधान करते समय उचित रिकॉर्ड रखने का प्रोसेस बनाए रखें। मंत्री ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए जारी हुआ सख्त आदेश, पढ़िए पूरी खबर

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अलग-अलग विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों द्वारा नियुक्त शिकायत निवारण अधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर एक महीने के अन्दर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायत निवारण अधिकारियों की टेलीफोन निर्देशिका भी जल्दी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान सरकार की यह पहल समावेशी माहौल को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों को ईमानदारी और दक्षता के साथ सुनिश्चित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।