Punjab: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर, विभाग ने जारी किया यह निर्देश
Punjab News: पंजाब के सरकारी स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब (Punjab) के सरकारी स्कूलों (Government Schools) में पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब एनर्जी डिवैल्पमैंट एजैंसी (Peda) द्वारा टोटल 4488 स्कूलों में रूफटॉप सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) सिस्टम लगाए गए थे। इन सोलर पैनल्स ने न बिजली की बचत की, बल्कि छात्रों को हरित ऊर्जा के महत्व को समझाने का एक शानदार उदाहरण भी पेश किया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने पंजाब का पहला बुटीक और विरासती होटल लोगों को किया समर्पित

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बता दें कि हाल ही में कई स्कूलों के प्रमुखों ने शिकायत की है कि उनके यहां लगे सोलर पैनल सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इन समस्याओं को लेकर स्कूल प्रमुखों ने विभाग को जानकारी दी है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ स्कूल एजुकेशन पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (सैकेंडरी और एलीमैंटरी) को एक लेटर जारी कर दिया है। इस पत्र में निर्देश दिया गया है कि जिन स्कूलों में सोलर पैनल सिस्टम सही से काम नहीं कर रहे हैं, उनकी समस्याओं का समाधान निकालने के लिए पेडा के अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों के साथ ऑनलाइन जिला वाइज मीटिंग का आयोजन किया जाए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: संगरूर में बनेगा जोनल ड्रग वेयरहाउस, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रखी नींव

इस मीटिंग का आयोजन 16 जनवरी से 27 जनवरी के बीच होगा। इन बैठकों का उद्देश्य सोलर पैनल सिस्टम से जुड़ी समस्याओं की जांच करना और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना है। पेडा द्वारा लगाए गए यह सोलर पैनल परियोजना राज्य के स्कूलों के बिजली बिलों को कम करने और स्थायी ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी। खराब पैनलों की समस्या सामने आने के बाद पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Government) ने इसे प्राथमिकता के आधार पर हल करने का फैसला लिया है। इन बैठकों में पेडा के तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल होंगे जो सोलर पैनल्स को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी समाधान प्रदान करेंगे।
