Punjab: हाई पावर कमेटी करेगी जमीनी स्तर पर निगरानी, CM मान को सौंपेगी रिपोर्ट
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) लगातार पंजाब से नशा का खात्मा करने के लिए योजना बनाकर काम कर रहे हैं। पंजाब में नशा को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ मान सरकार सख्त रुख भी अपना रही है। मान सरकार (Mann Sarkar) नशे के खिलाफ एक्शन मोड में है। नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर की कार्रवाई जारी है। आज पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने चंडीगढ़ (Chandigarh) में सभी जिलों के DC और SSP से मीटिंग बुलाई। नशा तस्करी की निगरानी के लिए 5 मंत्रियों की अगुआई में गठित कमेटी के मेंबर, चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) भी इस बैठर में शामिल हुए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM मान की पत्नी ने किया पायल के प्राचीन शिव मंदिर में पूजन, राज्य की समृद्धि के लिए की कामना

मीटिंग में सीएम ने डिप्टी कमिश्नर (Deputy Commissioner), पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आपसी तालमेल से काम करने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि वह नशे के हॉटस्पॉट की पहचान करे । नशे की सप्लाई चेन तोड़ने और नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए साफ हिदायत दी। नशा तस्करों की अवैध जायदाद को जब्त कर ध्वस्त कर करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिला स्तर पर अब नशा तस्करी अभियान की शुरुआत होगी। डिप्टी कमिश्नरों को नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए कहा गया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

हाई पावर कमेटी सौंपेगी सीएम मान को रिपोर्ट
आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सरकार की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की निगरानी के लिए 5 मंत्रियों की हाई पावर कमेटी गठित बनाई गई थी। इस कमेटी का अध्यक्ष वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Finance Minister Harpal Singh Cheema) को बनाया गया है। वहीं चार अन्य मंत्रियों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। मान सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रमुख अमन अरोड़ा (Aman Arora), बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) और तरनप्रीत सोंध कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। यह कमेटी जमीनी स्तर पर काम करेगी। गांव स्तर पर लोगों के बीच जाएगी। उनसे बातचीत करेगी। यह भी देखेगी कि पंजाब सरकार का अभियान सही तरीके से चल रहा है या नहीं। कमेटी अपनी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को सौंपेगी।
ये भी पढे़ंः Arvind Kejriwal: क्या राज्यसभा जाएंगे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ?
नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर एक्शन
इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। 27 फरवरी को पटियाला में रिंकी नाम की महिला नशा तस्कर का दो मंजिला मकान गिरा दिया गया है। इसके बाद रूपनगर में आशा नाम की महिला नशा तस्कर के खिलाफ और लुधियाना में भी नशा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं बता दें कि 25 फरवरी को लुधियाना के हिम्मतनगर में नशा तस्कर का मकान गिराकर पंजाब में बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। मान सरकार को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से तस्करों में खौफ पैदा होगा। साथ ही वह व इस तरह की कार्रवाई से बाज आएंगे। वहीं, लोगों के बीच सरकार में सरकार की छवि सुधरेगी।

