कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बांटा राहत सामग्री
Punjab News: पंजाब की मान सरकार इन दिनों राज्य में आई बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह सक्रिय है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) खुद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लोगों की मदद के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर भी राहत कार्यों में लगाया। इसके साथ ही राज्य सरकार के कई मंत्री, आम आदमी पार्टी के नेता और प्रशासनिक अधिकारी भी बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बांटा राहत सामग्री
बाढ़ राहत कार्यों के सिलसिले में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक (Minister Lal Chand Kataruchak) ने अपने विधानसभा क्षेत्र भोआ के गांव रकवाल और जोगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री वितरित की और लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ है।

ये भी पढ़ेंः Punjab Floods: CM Maan ने गुरदासपुर और पठानकोट में लिया हालात का जायजा, रेस्क्यू के लिए छोड़ा हेलिकॉप्टर
सीएम मान का लोगों के प्रति आश्वासन
सीएम भगवंत मान ने कहा है कि सरकार लोगों के दुख–सुख में हमेशा साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रभावित परिवारों को उनके हाल पर नहीं छोड़ा जाएगा। मान सरकार ने राहत और बचाव कार्यों को और तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: पूरे राज्य में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय, लोग आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें: बृजिंदर कुमार गोयल
मुश्किल समय में लोगों के साथ सरकार
AAP पंजाब ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कैबिनेट मंत्री कटारूचक (Minister Kataruchak) ने प्रभावित लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘मुश्किल समय में सरकार और प्रशासन लोगों की मदद के लिए दिन-रात प्रतिबद्ध है।’
