Punjab News: पंजाब की मान सरकार राज्य के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) राज्य के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना (Old Age Pension Scheme) को सशक्त रूप से लागू किया है। इस योजना का उद्देश्य बुजुर्गों को स्थिर आय का साधन उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें जीवन-यापन में किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई न झेलनी पड़े। सरकार हर महीने लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि भेजती है।

हर महीने 1500 रुपये पेंशन, 22 लाख लोग ले रहे लाभ
जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार (Punjab Government) की वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 22 लाख बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है। लाभार्थियों को सरकार द्वारा विशेष कार्ड भी जारी किया गया है। इस योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने 1500 रुपये की पेंशन सीधे ट्रांसफर की जाती है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिलता है।
2055 करोड़ रुपये जारी, 23.09 लाख बुजुर्गों को लाभ
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljeet Kaur) ने कहा कि अगस्त 2025 तक 2055.05 करोड़ रुपये वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत जारी किए जा चुके हैं। इस अवधि में 23.09 लाख वरिष्ठ नागरिकों ने योजना का लाभ प्राप्त किया है। मंत्री ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य सरकार ने 4100 करोड़ रुपये का बजट पेंशन योजनाओं के लिए मंजूर किया है, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान की संवेदनशील और जनकल्याणकारी सोच को दर्शाता है।
कौन ले सकता है योजना का लाभ?
आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए।
वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पुरुष की आयु 65 वर्ष और महिला की आयु 58 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आसान
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को पंजाब सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
सेवा सेक्शन में जाकर मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से लॉगइन करें।
आवेदन पत्र भरें, सभी विवरण जांचें और सबमिट कर दें।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पाईटैक्स-2025 का लोगो लॉन्च- उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और PHDCCI चेयर करण गिल्होत्रा का संयुक्त शुभारंभ
ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध
- आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करें।
- भरा हुआ फॉर्म अपने जिले के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पंचायत कार्यालय या एसडीएम ऑफिस में जमा कराएं।
- सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना अनिवार्य है।
- इन दस्तावेज़ों की होगी जरूरत
- निवास प्रमाणपत्र
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जन्मतिथि प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र आदि
ये भी पढ़ेंः Punjab: नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस
सीएम मान की प्राथमिकता
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार का स्पष्ट संदेश है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता देना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वृद्धावस्था पेंशन योजना इसी दृष्टिकोण को मजबूत करती है और पंजाब को सामाजिक कल्याण में अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
