Punjab सरकार की बड़ी पहल.. मिशन रोजगार से युवाओं के सपने हुए साकार

पंजाब
Spread the love

Punjab सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 50,000 नियमित नौकरियां प्रदान कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 50,000 नियमित नौकरियां (Jobs) प्रदान कर प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए हैं। इसके साथ ही, सरकार ने युवाओं को कौशल विकास (Skill Development) के माध्यम से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद दी है। पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने राज्य सरकार की दो साल और नौ महीनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 33 महीनों में युवाओं को 49,949 सरकारी नौकरियां दी हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM भगवंत मान के प्रयासों से और मजबूत हुआ सहकारी संस्थान ‘Milkfed’

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इसके अतिरिक्त, राज्य में 4,725 से अधिक प्लेसमेंट कैंप (Placement Camps) आयोजित किए गए, जिनमें 2,65,430 उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने में मदद मिली। पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत 64,427 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया, जिनमें ऑटोमोटिव मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेयरहाउस पैकर, सुरक्षा गार्ड, ब्यूटी थेरेपिस्ट और सोलर पैनल टेक्नीशियन जैसे कोर्स शामिल थे। इसके बाद, 47,821 उम्मीदवारों को रोजगार भी प्राप्त हुआ।

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने स्कूलों और कॉलेजों में करियर टॉक्स का आयोजन किया, जिनसे 8,56,874 उम्मीदवारों को करियर गाइडेंस मिली। इसके अतिरिक्त, 1,373 स्वरोजगार कैंप लगाए गए, जिनमें 1,77,049 आवेदकों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।

मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान, एसएएस नगर (मोहाली) के 74 कैडेट्स को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनाने में सफलता प्राप्त की है। अब तक 64 कैडेट प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं और 12 कैडेट कॉल अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, इस संस्थान के कैडेट्स ने एनडीए और टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं।

पंजाब की बेटियों को मिली सफलता की नई उड़ान

पंजाब सरकार (Punjab Government) ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कपूरथला जिले के कांझला में लड़कियों के लिए एक सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एंप्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोला जाएगा, जो पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित होगा। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार ने माई भागो आम्र्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर में एनडीए प्रीपरेटरी विंग स्थापित किया है, जो पंजाब की लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

ये भी पढ़ेः Punjab: आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए Mann सरकार की योजना

हाल ही में, माई भागो आम्र्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट्स ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में क्रमश: चौथा और 23वां स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, एसएसबी द्वारा छह अन्य महिला कैडेट्स की सिफारिश की गई है। 2024-25 में, इस संस्थान द्वारा एनडीए परीक्षा और एसएसबी के लिए 90 महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।