NCR में घर बनाने का सपना होगा साकार, गाजियाबाद में घर बनाने का शानदार मौका, पढ़िए पूरी खबर
NCR New Housing Scheme: अगर आप भी राजधानी दिल्ली के आस पास घर बनाने का सोच रहे हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि गाजियाबाद (Ghaziabad) के वसुंधरा के अलग-अलग सेक्टरों में आवास एवं विकास परिषद (Housing and Development Council) फिर से एक योजना लाने जा रही है। 20 साल से बिना बिके बड़े प्लॉटों को आवासीय प्लॉटों में बदलने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अलग-अलग सेक्टरों में 4 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन है, जिस पर लगभग 100 आवासीय प्लॉट तैयार किए जाएंगे। वसुंधरा में सेक्टर- 2, 3, 5 और 10 में परिषद ने ग्रुप हॉउसिंग (Group Housing) और कॉमर्शियल प्लॉट (Commercial Plot) तैयार किए गए थे, जो लगभग 20 साल बाद भी नहीं बिक सके। इन प्लॉटों पर भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग झुग्गियां बना रहे हैं। पिछले महीने परिषद ने लगभग 4 हेक्टेयर जमीन के इन प्लॉटों से झुग्गियों को हटाया है। झुग्गियां दोबारा न बनाई जा सकें, इसके लिए इनकी चारदीवारी कराने का भी फैसला हुआ है। इसके लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Traffic Update: नए साल पर नोएडा के कई रास्ते रहेंगे बंद..ये रहा अपडेट

अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारदीवारी कराने के साथ ही इन प्लॉटों का लैंड यूज बदलकर आवासीय प्लॉट (Residential Plot) विकसित करने की योजना पर काम हो रहा है। चारदीवारी कराने के काम को मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वसुंधरा (Vasundhara) में सेक्टर 7 और 8 को छोड़ दें तो परिषद के पास आवासीय प्लॉट अब नहीं बचे हैं। ऐसे में यहां आवास का सपना देखने वाले लोगों के पास रीसेल का ही मौका होता है, जो काफी महंगा है। मगर इस योजना से ऐसे लोगों को एक और मौका मिल जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
बिना बिके प्लॉटों का क्षेत्रफल चार हेक्टेयर से ज्यादा है। इन्हें आवासीय प्लॉटो में बदलने के लिए डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्रफल में 100 से ज्यादा प्लॉट विकसित होंगे, जिन्हें बाद में नीलामी के जरिये बेचा जाएगा।
गंदगी से भी मिलेगा छुटकारा
परिषद के फैसले से वसुंधरा आवासीय योजना की खूबसूरती भी कई गुना बढ़ जाएगी। अभी इन प्लॉटों पर कहीं झुग्गियां, कहीं कूड़ा और मलबा बिखरा है। इस कारण यहां गंदगी रहती है। इससे आसपास के लोग भी आए दिन परेशान ही नजर आते हैं और आए दिन सोशल मीडिया से लेकर परिषद के कार्यालय तक शिकायत करते हैं। खाली जमीन पर आवासीय प्लॉट विकसित होंगे तो इलाके की खूबसूरती बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..अपनी अपनी कार सम्भाल कर रखें नहीं तो..?
परिषद को होगा फायदा
इस योजना से लोगों को जहां वसुंधरा में अपनी जमीन और मकान का मौका मिलेगा, वहीं परिषद को भी राजस्व के रूप में बड़ा फायदा होगा। खाली जमीन की कीमत फिलहाल 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आवासीय प्लॉट विकसित होने के बाद कीमत और बढ़ सकती है।
अजय कुमार मित्तल, अधीक्षण अभियंता, आवास एवं विकास परिषद ने बताया कि खाली प्लॉट पर अवैध कब्जा होता है, जिसे हटाने में संसाधन खर्च करने पड़ते हैं। इसीलिए इन्हें आवासीय प्लॉट के रूप में तैयार कर नीलाम करने की योजना तैयार कर रहे हैं। इसके तहत चारदीवारी के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा है।
