Punjab की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा- पंजाब सरकार महिलाओं को दे रही बराबरी का मौका
Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने महिलाओं को समान अवसर देने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों (Government Jobs) में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। यह आरक्षण पंजाब सिविल सेवा (महिलाओं के लिए पदों में आरक्षण) नियमों के तहत दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

महिलाओं के लिए सुनहरा भविष्य, CM मान की सराहना
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम पंजाब सरकार की लिंग-निरपेक्ष और समावेशी समाज के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘यह नीति महिलाओं की सरकारी प्रशासन और नीति-निर्धारण में भागीदारी को बढ़ाएगी, जिससे पंजाब की प्रशासनिक और सामाजिक संरचना और मजबूत होगी।’
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के राज्यपाल ने CM भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में पी.पी.एस.सी. चेयरमैन को शपथ दिलाई
प्रगतिशील पंजाब की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि सीएम मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने महिलाओं को सरकारी सेवाओं में अधिक अवसर प्रदान करने को अपनी प्राथमिकता बनाया है। यह फैसला न केवल महिलाओं के लिए न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेगा, बल्कि प्रगतिशील और ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री डॉ. कौर ने जोर देकर कहा कि सरकारी प्रशासन में महिलाओं को सशक्त बनाना राज्य के समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए एक निर्णायक कदम है।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मुकद्दमें में भगोड़े मीटर रीडर को किया गिरफ्तार
महिलाओं को बराबरी का हक
मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Minister Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि यह नीति पंजाब सरकार के उस संकल्प का प्रमाण है, जिसमें महिलाओं को सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में बराबरी के अवसर और उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करना शामिल है। उन्होंने कहा, ‘पंजाब सरकार का यह कदम प्रशासनिक ढांचे को अधिक संतुलित और विकसित बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।’

