Punjab: पंजाब सरकार ने मेडिकल ऑफिसर (MO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
Punjab News: पंजाब सरकार ने मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन (Application) की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बता दें कि अब इच्छुक उम्मीदवार 22 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकते हैं। इससे पहले यह तिथि 15 मई निर्धारित थी, लेकिन उम्मीदवारों (Candidates) की मांग और विभिन्न व्यावहारिक कारणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

पीएमएस संघ ने उठाया था मुद्दा
पंजाब मेडिकल सर्विसेज (Punjab Medical Services) संघ ने हाल ही में भर्ती प्रक्रिया को लेकर कुछ अहम मुद्दे उठाए थे। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ उम्मीदवारों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने की मांग की थी। संघ का कहना था कि इससे अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। सरकार ने इस मांग को स्वीकार करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया।
ये भी पढ़ेंः Punjab की मान सरकार ने किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदा
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक अभ्यर्थी पंजाब सरकार (Punjab Government) की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज, पहचान पत्र और फोटो आदि अपलोड करने होंगे।

आवेदन की प्रक्रिया
सबसे पहले www.bfuhs.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
“मेडिकल ऑफिसर भर्ती” लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन की रसीद प्राप्त कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, जेलों में AI और जैमर से होगी कड़ी निगरानी
परीक्षा संबंधी निर्देश
बता दें कि लिखित परीक्षा 3 जून, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (Baba Farid University of Health Sciences) द्वारा संचालित की जाएगी। यूनिवर्सिटी ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के रोल नंबर घर के पते पर नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि उन्हें यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थी को वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहने की सलाह दी है।
