Aadhar Card: बच्चों के आधार कार्ड की समस्या अब होगी आसानी से दूर, UIDAI ने शुरू की खास सुविधा
Aadhar Card: अगर आपके भी बच्चे का आधार कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है और आप आधार अपडेट कराना चाह रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि बच्चों के आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने खास सुविधा प्रदान की है। गाजियाबाद जिले में बच्चों को अब अपने आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) कराने के लिए आधार सेवा केंद्रों (Aadhaar Service Centers) पर अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। अभिभावक उन्हें आधार सेवा केंद्रों पर ले जाकर उनके आधार कार्ड में सीधे बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकेंगे। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः PM Modi: पाकिस्तान की लंका लगाने आ रहे हैं PM मोदी के ‘स्पेशल-7’
यूआईडीएआई (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को बढ़ावा देने और जागरूक करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें जिले के भी आधार सेवा केंद्र शामिल है, जहां बिना अपॉइंटमेंट लिए बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया जा सकेगा। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत अब पांच साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों को अपने आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र पर सोमवार से शुक्रवार शाम 4:30 से 5:30 बजे तक एवं शनिवार और रविवार को पूरे दिन अपॉइंटमेंट बुक कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
बच्चे अपने अभिभावकों के साथ सीधे आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट करवा सकेंगे। बता दें कि जब भी कोई बच्चा 5 साल और फिर 15 साल का होता है, तो उसके आधार में बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य होता है। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और लेटेस्ट फोटोग्राफ को फिर से रिकॉर्ड किया जाता है।
ये भी पढ़ेंः IPS Aarti Singh: आरती सिंह ने रचा इतिहास, मुंबई पुलिस में पहली बार किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रों पर अलग-अलग मशीन की है व्यवस्था
यूआईडीएआई (UIDAI) के अधिकारियों के अनुसार आधार सेवा केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन और बायोमेट्रिक अपडेशन के लिए अलग-अलग मशीनों की व्यवस्था की गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस प्रक्रिया से बायोमेट्रिक अपडेट कराना भी पहले के मुकाबले काफी हद तक सुगम हो जाएगा। बता दें कि, गाजियाबाद जिले में एक बड़े आधार सेवा केंद्र के साथ ही बैंक, डाकघर में आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेशन का काम होता है। आधार सेवा केंद्र पर रोजाना 50 से अधिक बच्चों के बायोमैट्रिक अपडेट कराए जाते हैं।
