Punjab

Punjab सरकार ने फिर बढ़ाई छुट्टियां, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

एजुकेशन पंजाब
Spread the love

Punjab सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

Punjab News: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश (Heavy Rain) और कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने घोषणा की है कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक संस्थान इतने सितंबर 2025 तक बंद रहेंगे। पढ़िए पूरी खबर…

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Minister Harjot Singh Bains) ने X पर लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार यह फैसला लिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पंजाब में बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटीज़ और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित की जाती हैं।’

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: पंजाब के CM मान की अपील, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाएं हाथ

पहले भी बढ़ चुकी हैं छुट्टियां

इससे पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की थी। 31 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल वैसे भी बंद रहे। इसके बाद, बिगड़ते हालात को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने छुट्टियों को 3 सितंबर तक बढ़ाने का ऐलान किया था। अब मौजूदा बाढ़ संकट को देखते हुए सरकार ने छुट्टियों को और चार दिन बढ़ाकर 7 सितंबर तक कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Punjab Flood: बाढ़ में भी बनकर ढाल खड़ी है मान सरकार, हर परिवार तक पहुंच रही सहायता

छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

पंजाब सरकार (Punjab Government) का यह निर्णय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। भारी बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। सरकार का कहना है कि शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला स्थिति सामान्य होने तक लागू रहेगा, और 8 सितंबर से स्कूल और कॉलेज नियमित रूप से संचालित होंगे।