Punjab

Punjab News: ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर अच्छी खबर, मान सरकार ने लिया बड़ा फैसला

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब की मान सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Punjab News: ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार (Punjab Government) ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब लोग ट्रांसपोर्ट विभाग (Transport Department) से जुड़ी सेवाएं अपने नजदीकी सेवा केंद्रों (Service Centers) से प्राप्त कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाना है जिससे लोगों को घर के पास ही सरकारी सेवाएं आसानी से मिल सकें। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

सेवा केंद्रों पर मिलेंगी 29 सेवाएं

रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने कहा कि इस नई व्यवस्था के तहत जिले के सभी सेवा केंद्रों के कर्मचारियों और सेवा सहायकों को ट्रांसपोर्ट विभाग की 29 सेवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इन सेवाओं में ड्राइविंग लाइसेंस जारी करवाना, नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, लाइसेंस में श्रेणी जोड़ना, वाहन रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में पता बदलाव, डुप्लीकेट सर्टिफिकेट, फाइनेंस हटाना या जोड़ना, नाम बदलना और अन्य जरूरी सेवाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, इस दिन होगा नागरिक सुरक्षा अभ्यास

समय की बचत, प्रक्रिया में आसानी

इस पहल से नागरिकों को आर.टी.ओ. कार्यालयों (RTO Offices) में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे अपने नजदीकी सेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज जमा कर इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आर.टी.ओ. बलजीत कौर ने कहा कि यह कदम तकनीक के जरिए तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सेवा केंद्र या पंजाब सरकार (Punjab Government) की आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लेकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: उद्योगपति नितिन कोहली AAP में हुए शामिल, जानिए कौन-सी मिली ज़िम्मेदारी

इस मौके पर सहायक ट्रांसपोर्ट ऑफिसर शलिंदर गोयल, सहायक जिला आई.टी. मैनेजर तलविंदर सिंह, सेवा केंद्र जिला मैनेजर जतिंदर सिंह, सहायक जिला मैनेजर सेवा केंद्र सुखवीरपाल सिंह, सेवा केंद्र मास्टर ट्रेनर सतनाम सिंह, बरजिंदर सिंह सोथा और नीरज कुमार (क्लर्क, आर.टी.ओ. कार्यालय) मौजूद थे।