Punjab: सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़िए पूरी खबर
Punjab News: पंजाब सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) की समस्याओं को हल करने के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि 27 फरवरी को होने वाली कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक में कर्मचारियों को नियमित करने के लिए विभाग द्वारा गठित अधिकारी कमेटी के सदस्यों को शामिल किया जाए। इस फैसले का उद्देश्य सर्व शिक्षा अभियान (समग्र) मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजम यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों को तेजी से हल करना है।
ये भी पढे़ंः Mahakumbh: मान सरकार के मंत्रियों ने लगाई आस्था की डुबकी, प्रदेश की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की मौजूदगी वाली कैबिनेट सब-कमेटी नेवित्त मंत्री कार्यालय में सर्व शिक्षा अभियान (समग्र) मिड-डे-मील दफ्तरी मुलाजम यूनियन और वन विभाग वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में यह निर्देश दिया। इस मौके पर वन मंत्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchak) भी मौजूद थे। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारियों के वेतन से संबंधित मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान करने और रुके हुए वेतन को जारी करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के निर्देश दिए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मीटिंग के दौरान जंगलात विभाग कर्मचारी यूनियन (Employees Union) ने वेतन जुड़े मुद्दों और विभाग में कार्यरत चपरासी, चौकीदार, माली आदि की सेवाओं को नियमित करने की मांगें रखीं। कैबिनेट सब-कमेटी ने वन विभाग के डायरेक्टर को निर्देश मिला कि वे यूनियन के साथ बैठक करें और उनकी मांगों से संबंधित प्रस्ताव तैयार करें। अगली सब-कमेटी की बैठक में इसे पेश करें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ेंः Punjab: विपक्ष पर जमकर बरसे CM भगवंत मान, अफवाहों पर दिए करारा जवाब
इस बैठक में सर्व शिक्षा अभियान (समग्र) मिड-डे-मील दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव रजिंदर सिंह संधा, उप प्रधान प्रवीन शर्मा, सचिव जगमोहन सिंह, वरिंदर सिंह, चमकोर सिंह और जंगलात विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान बलवीर सिंह मंडोली तथा प्रदेश सचिव बीरपाल सिंह उपस्थित थे।
