Punjab: नशे के खिलाफ सरकार का बड़ा एक्शन, 41 दिन में 5500 से ज्यादा हुई गिरफ्तारियां
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान चला रहे हैं। सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान को बड़ी सफलता मिल रही है और इसका असर अब दिखाई देने लगा है। पंजाब की मान सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 40 दिनों से ज्यादा से अभियान चला रही है। सरकार के रवैये से यह साफ है कि वह नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों पर जरा भी नरमी नहीं बरतने वाली है। अब तक हजारों की संख्या में एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है और लोगों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है। पंजाब (Punjab) के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Minister Harpal Singh Cheema) ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में नशे के खिलाफ जारी अभियान को लेकर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ अहम जानकारी दी।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब को मिली बड़ी सौगात, CM मान ने अमृतसर में 135 करोड़ की डेयरी परियोजना की रखी नींव
अब तक इतनी हुई गिरफ्तारी
मान सरकार के मंत्री हरपाल सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के तहत अब तक 3279 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है। वहीं, 5537 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें, यह नशे के खिलाफ यह अभियान 41 दिनों से जारी है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
प्रवर्तन अधिकारी हुआ गिरफ्तार
मंत्री हरपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हरियाणा के प्रवर्तन अधिकारी को पंजाब में 4 किलो हेरोइन के साथ अरेस्ट किया गया था। कैबिनेट मंत्री चीमा का मानना है कि पड़ोसी राज्य के लोग पंजाब में नशे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। मान सरकार नशे को रोकने के लिए लगातार एक्शन मोड में है। अब जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम भी खरीदा जाएगा।
हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि पंजाब में हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया था।
ये भी पढे़ंः Punjab में शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल.. हरपाल सिंह चीमा ने किए विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
आपको बता दें कि एंटी-ड्रोन सिस्टम एक ऐसा तकनीकी सुरक्षा सिस्टम है जो ड्रोन बिना पायलट वाले की पहचान करने, उन्हें ट्रैक करने और उन्हें गिराने का काम करता है। यह सिस्टम खासतौर पर तब इस्तेमाल होता है जब ड्रोन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियोंजैसे नशे की तस्करी, हथियारों की सप्लाई या जासूसी के लिए किया जा रहा हो।
