चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव… मेयर बनने के बाद AAP ने छोड़ी सीट

पंजाब राजनीति

Punjab News: चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। मेयर बनने के बाद AAP ने सीट छोड़ दी है। चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच समझौता हो गया है। समझौते के अनुसार, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। AAP इसमें सहयोग करेगी। चंडीगढ़ में AAP की तरफ से I.N.D.I.A. गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) के मेयर बनने के बाद दोनों पार्टियों ने यह फैसला किया है। लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab News: पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म..इन अहम फैसलों पर लगी मुहर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस (Congress) के सीट शेयरिंग को लेकर बीते गुरुवार को दिल्ली में एक बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस के मुकुल वासनिक, चंडीगढ़ प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव शुक्ला, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संदीप पाठक, सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली की मंत्री आतिशी और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल शामिल हुए थे।

इस मीटिंग में कई राज्यों की सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई थी। इसमें चंडीगढ़ की लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) कांग्रेस को देने पर सहमति बन चुकी है।

सोमवार को चंडीगढ़ आ सकते हैं सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) चंडीगढ़ आ सकते हैं। वह सेक्टर 34 में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इस जनसभा के दौरान ही वह चंडीगढ़ लोकसभा सीट को लेकर घोषणा कर सकते हैं।

वहीं 27 फरवरी को चंडीगढ़ नगर निगम में होने वाले सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर वोटिंग करेंगे। लेकिन अभी तक गठबंधन को बहुमत नहीं है।