Punjab

Punjab: श्री फतेहगढ़ साहिब में आने वाले भक्तों को मिलेगी ये खास सुविधा, पढ़िए पूरी खबर…

पंजाब
Spread the love

25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक किया जाएगा शहीदी सभा का आयोजन

Punjab News: पंजाब के श्री फतेहगढ़ साहिब में आने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि 10वें सिख गुरु, श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे पुत्रों, छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 3 दिवसीय वार्षिक शहीदी सभा का आयोजन 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक श्री फतेहगढ़ साहिब में किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab: मान सरकार का नया हाईवे प्रोजेक्ट, बठिंडा से चंडीगढ़ तक सफर होगा आसान

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि शहीदी सभा से पहले विशेष पुलिस महानिदेशक (Special DGP) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने श्री फतेहगढ़ साहिब (Shri Fatehgarh Sahib) का दौरा किया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिले में समारोह सुचारु और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला (Arpit Shukla) ने डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) और एसएसपी श्री फतेहगढ़ साहिब डॉ. रवजोत ग्रेवाल के साथ शहीदी सभा की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए तैनात सभी डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों तथा 3200 पुलिस बल को जानकारी दी।

तीर्थयात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी

तीर्थयात्रियों (Pilgrims) को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि इस साल शहीदी सभा के शांतिपूर्ण और सुचारु संचालन के लिए श्री फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा कई नई पहल की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को छोटे साहिबजादों के दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

100 शटल बसें और 20 पार्किंग स्थल

स्पेशल डीजीपी (Special DGP) ने जानकारी दी कि इस बार कुल 20 पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग और गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बीच शटल बस सेवा को बढ़ाकर 100 बसें कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे शहर को वन-वे ट्रैफिक रूट में बदल दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, इलाके की व्यवस्था को 5 सेक्टरों में बांटा गया है और एक विशेष वीआईपी मार्ग तैयार किया गया है, जो आपातकालीन मार्ग के रूप में भी काम करेगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), खालसा एड, नेशनल कैडेट कोर (NCC) और अन्य गैर सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों का व्यापक उपयोग किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेः Punjab: साल 2024 में NOC के बिना रजिस्ट्रियों का सपना हुआ साकार: हरदीप मुंडियां

ड्रोन का किया जा रहा इस्तेमाल

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला (DGP Arpit Shukla) ने यह भी बताया कि यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन (Drones) का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही, देशभर से आने वाले भक्तों की मदद के लिए 6 सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें पुलिस डेस्क, सूचना डेस्क और मेडिकल सेवा शामिल हैं।