Noida Extension:संघ की गणवेश, हाथों में दंड लिए संघ धून पर सधे कदमों में जब बाल स्वयं सेवक शहर की सड़कों से गुजरे। हर कोई उन्हें देखकर देशभक्ति के जोश से भर गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से निकाले गए बाल स्वयं सेवकों के पथ संचलन का। दिल्ली के केशव नगर में शुरू हुए बाल पथ संचालन में दर्जनों बच्चों(बाल स्वंयसेवकों) ने भाग लिया।
ये भी पढ़ें: Delhi के सफदरजंग एन्क्लेव में भारत विकास परिषद का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन
प्रणव, डंका, अणक, बिगुल, ट्राइंगल, जांझ की सधी हुई धुन पर बाल स्वयं सेवकों का पथ संचलन जैसे ही केशव नगर से निकला, उस समय बाल स्वयंसेवकों का जोश देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय के जयकारों से पूरा पथ गुंजायमान हो उठा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बाल स्वयं सेवकों की बौद्घिक क्षमता की हौसलाअफजाई की। पथ संचलन के मार्ग में लोगों ने भारत माता जय, जय शिवा सरदार की जय राणा प्रताप की जयघोष भी लगाई।
