Greater Noida News: Supertech Ecovillage 1: ग्रेटर नोएडा वेस्ट कि सबसे बड़ी सोसाइटी इकोविलेज 1 में रविवार 18 May 2025 को इस वर्ष 10th और 12th में उत्तृण उत्कृष्ट छात्र और छात्राओं को उत्कृष्ठता प्रमाणपत्र देने देने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लगभग 30 बच्चों को उत्कृष्ठता प्रमाणपत्र दिया गया। समारोह का आयोजन, सुपरटेक इकोविलेज 1 सोशल वेल्फेयर एसोशिएशन (SESWA) के द्वारा किया गया।समारोह में इकोविलेज 1 के छात्र और छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें: Delhi: पुरानी गाड़ियों में तेल भरवाने वाले पहले ये खबर पढ़ लीजिए

इकोविलेज 1 निवासी शशि भूषण शाह ने बताया कि इकोविलेज 1 सोसाइटी के छात्र और छात्राओं का 10th और 12th कि परीक्षा में इस वर्ष बहुत ही अच्छा प्रदर्शन रहा है। 30 परिक्षार्थीयों में से 22 से ज्यादा बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया है। 10th में उत्कृष्ठता प्राप्त छात्रों में अभिजित वर्मा ने 96.8% मार्क से सोसाइटी में टॉप किया। साथ में श्रेयासी झा (96.4), पूर्वा जैन (96.4), सानवी दीक्षित (96.2), अनुभव गुप्ता (95.2), इशिका पटेल (95.2), निष्ठा सिन्हा (95.0), आयुष सिंह (95.2), श्रेया अग्रवाल (94.6), सात्विक तिवारी (94.0), अभिषेक कुमार पटेल (93.0), शौर्या सिंह (93.0), सोनाक्षी सिंह (92), अक्षत तिवारी (92.0), विनय संतोष (92.0), विनम्रा (90.0), श्रेयांश प्रजापति (90.0), श्रेया तिवारी (83.0), आशीष सिंह (81.0) और सार्थक पांडेय अच्छे अंक से उत्तृण हुए।
ये भी पढ़ें: Noida से गुरुग्राम, 180 की रफ़्तार से दौड़ेगी गाड़ी, नहीं जाना होगा दिल्ली

12th कक्षा में, वर्धन शर्मा ने 95.6% मार्क से सोसाइटी में टॉप किया। साथ साथ श्रेया वर्मा(94.0), महिका कुशवाह (93.0), विनय संतोष (92.0), याशी गुप्ता (90.0), अभिजित वर्मा (88.0) और उत्कर्ष सिंह अच्छे अंक से उत्तृण हुए। सभी छात्र और छात्राओं ने पूरी मेहनत और निष्ठा से सोसाइटी एवं अपने परिवार की प्रतिष्ठा और गौरव बढ़ाया है। युवा पीढी देश के भविष्य और समाज कि नींव हैं। SESWA सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
