Punjab

Punjab सरकार की भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, महिला रजिस्ट्री क्लर्क को किया सस्पेंड

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab की मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है।

Punjab News: पंजाब की मान सरकार (Mann Government) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील (Fatehgarh Churian Tehsil) में कार्यरत एक महिला रजिस्ट्री क्लर्क (Female Registry Clerk) को सस्पेंड कर दिया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के जिला अध्यक्ष जोबन रंधावा और लोकसभा हलका इंचार्ज राजीव शर्मा ने बताया कि हाल ही में तहसील में भ्रष्टाचार और एनओसी से संबंधित शिकायतों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया था। यह मामला राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Minister Hardeep Singh Mundian) के संज्ञान में लाया गया, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला क्लर्क को निलंबित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: हर क्षेत्र में नंबर-1 बनेगा पंजाब- CM मान

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

जोबन रंधावा ने कहा कि मान सरकार (Mann Government) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। इसी के तहत फतेहगढ़ चूड़ियां तहसील की महिला रजिस्ट्री क्लर्क को सस्पेंड किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों, कर्मचारियों और मुलाजिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab: नशे के कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी: CM मान

मौके पर मौजूद रहे नेता

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन राजीव शर्मा, लखविंदर सिंह बल, बाबा स्वीट्स डेरा रोड, किशन कुमार गामा, दीप बब्बू, सतनाम सिंह और आकाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।