युद्ध में वीरगति को प्राप्त सैनिकों को किया नमन
Punjab News: कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 26वीं वर्षगांठ पर पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने शनिवार को चंडीगढ़ के बोगनविलिया गार्डन स्थित वॉर मेमोरियल (War Memorial at Bougainvillea Gardens) पर पुष्प अर्पित कर 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ रक्षा सेवाएं और स्वतंत्रता सेनानी कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत भी मौजूद रहें।
ये भी पढ़ेंः Punjab में बनेंगे 13 हजार अत्याधुनिक स्टेडियम, CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

शहीदों की वीरता को सलाम
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के साहस और शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि शहीदों की वीरता नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सीएम मान ने युवाओं से सैनिकों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में योगदान देने की अपील की।
कारगिल विजय का गौरवशाली इतिहास
बता दें कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत लद्दाख के कारगिल क्षेत्र में लगभग तीन महीने तक चले भीषण युद्ध में पाकिस्तान पर विजय हासिल की थी। इस जीत को हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि देश की संप्रभुता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को याद किया जाए।

ये भी पढ़ेंः Punjab में इंटर्न और रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, मान सरकार ने मानदेय और वेतन में की बढ़ोतरी
राष्ट्रभक्ति का प्रतीक
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने कारगिल विजय दिवस को राष्ट्रभक्ति और वीरता का प्रतीक कहा। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
