Punjab News: हर तारीख का अपना एक खास महत्व होता है और 13 नवंबर की तारीख शेर-ए-पंजाब (Sher-e-Punjab) के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह जी (Maharaja Ranjit Singh) से जुड़ी हुई है। आज ही के दिन हर साल उनकी जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर सिख समुदाय के लोग महाराजा रणजीत सिंह जी से जुड़े किस्से और गाथाएं साझा करते हैं। इसी क्रम में पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भी शेर-ए-पंजाब की जयंती पर प्रतिक्रिया दी और सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से समाज को बेहतर बनाने की दिशा में योगदान देने की अपील की।

ये भी पढ़ेंः Punjab: बुजुर्गों की स्वर्ण मंदिर जाने की मन्नतें पूरी करने निकली मान सरकार- पंजाब से तीर्थ यात्रा का काफिला रवाना
CM भगवंत मान ने जताई श्रद्धांजलि
पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X हैंडल से महाराजा रणजीत सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि ‘महान सिख सेनापति, शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। हर वर्ग और धर्म के लोगों को स्वतंत्रता और न्याय दिलाने वाले महाराजा रणजीत सिंह जी सदैव हमारे आदर्श रहेंगे। आइए हम उनके अद्वितीय शासन जैसा समाज बनाने में अपना उचित योगदान दें।’ सीएम मान ने इस मौके पर सभी धर्मों और वर्गों के लोगों से खास अपील की।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब में भारत नेट योजना- पंजाब बना देश का पहला राज्य जहां हर गांव में तेज़ी से पहुंचे रहा है इंटरनैट
शेर-ए-पंजाब की जयंती पर सूबे में उत्सव
महान सिख सेनापति महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती पर पंजाब में खास धूम देखने को मिली। सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में पहुंचकर कीर्तन-भजन का आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा लंगर भी आयोजित किया जा रहा है जिससे जरूरतमंदों का पेट भरा जा सके। महाराजा रणजीत सिंह ने अपने जीवन को मातृभूमि की सेवा और रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। यही वजह है कि पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जाती है और उनकी वीर गाथा पर चर्चा होती है।
