Punjab: वीडियो जारी कर CM मान ने विपक्ष पर बोला हमला, बाजवा को दी सख्त चेतावनी
Punjab News: पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) के चंडीगढ़ आवास पर आज पंजाब पुलिस (Punjab Police) पहुंची है। पुलिस बाजवा से पूछताछ के लिए पहुंची है। उन पर यह आरोप है कि एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने को लेकर एक बयान दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता (Congress Leader) ने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो गए हैं, वहीं 32 बाकी हैं। इस बयान के बाद उन्हें पंजाब सरकार (Punjab Government) ने घेर लिया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: नशा मुक्ति मुहिम में CM मान की सख्ती, ऑपरेशन सतर्क से तस्करों पर कसा शिकंजा
सीएम मान ने वीडियो जारी कर सवाल उठाए
पंजाब पुलिस के कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने भी सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो जारी कर बाजवा पर जोरदार हमला बोला है और उनके बयान का हिसाब मांगा है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके पास ग्रेनेड आने की इन्फॉर्मेशन आई कहां से? क्या पाकिस्तान (Pakistan) से उनके सीधे कनेक्शन हैं जो आतंकवादी उनसे सीधे फोन पर बात कर रहे हैं कि उन्होंने कितने बम भेजे हैं? ये इन्फॉर्मेशन न इंटेलिजेंस के पास है, न केंद्र सरकार से आया है, लेकिन इतने बड़े विपक्ष के नेता के पास आई है।

नहीं तो लिया जाएगा बड़ा एक्शन-सीएम मान
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने आगे वीडियो में कहा कि अगर बाजवा के पास ऐसे सूचना थी तो उनकी जिम्मेदारी थी कि पंजाब पुलिस को बताते कि यहां पर बम हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा इंतजार कर रहे थे क्या कि बम फटे और लोग मरें, ताकि उनकी राजनीति चलती रहे? और अगर यह झूठ है तो क्या वह पंजाब में ऐसी बातें कर दहशत फैलाना चाहते हैं?
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा को साफ-साफ यह बताना पड़ेगा कि उनके पास यह इन्फॉर्मेशन कहां से आई? उनके ऐसे कौन से सोर्स हैं जो उन्हें सीधे ऐसी इन्फॉर्मेशन दे रहे हैं? और ऐसा नहीं है तो वह दहशत फैला रहे हैं और इस पर बहुत बड़ा एक्शन लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: काम में लापरवाही पर मान सरकार की सख्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए जारी हुआ नया आदेश
वहीं, काउंटर इंटेलिजेंस की AIG रवजोत ग्रेवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि उनकी ही अगुआई में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, बाजवा ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर ग्रेनेड आने के बारे में उन्हें यह जानकारी कहां से मिली?
बाजवा से होगी पूछताछ
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाजवा आज अपने हलके कादियां जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें फोन कर कहा कि वह कहीं न जाएं। घर पर ही रुकें। उनके कुछ पूछताछ करने हैं। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस बाजवा के घर पहुंच गई थी। यहां उनसे कुछ देर के लिए सवाल-जवाब किए गए। उसके बाद पुलिस चली गई।
