Patna: सीएम नीतीश कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन
Patna News: राजधानी पटना स्थित बापू सभागार में आज रविवार को जदयू द्वारा आयोजित ‘भीम संवाद’ (Bheem Dialogue) कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (Dr. Bhimrao Ambedkar) को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब से उन्हें काम करने का मौका मिला है, वे लगातार समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पूरी की गई अपनी ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra) का भी उल्लेख किया और बताया कि इस दौरान उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर वहां की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए निर्णय भी लिया गया।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक्शन मोड में मंत्री डॉ. सुनील कुमार

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जोर देते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग को जोड़कर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पिछड़े और दलित वर्गों के लिए ही नहीं, बल्कि अगड़ी जातियों के लिए भी उनकी सरकार ने कई कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में विकास के नाम पर कोई काम नहीं होता था, लेकिन आज महिलाओं, गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और अगड़ी जातियों के लिए समान रूप से काम किया जा रहा है।

बाबा साहब के गांव जाने का मिला मौका: सीएम नीतीश
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे केंद्र सरकार में मंत्री थे, तब उन्हें बाबा साहब अंबेडकर के गांव जाने का अवसर भी मिला था। उन्होंने डॉ. अंबेडकर द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश का संविधान बना, जो कोई साधारण उपलब्धि नहीं है।

JDU इन 5 महापुरुषों को मानता है अपना आदर्श
सीएम नीतीश (CM Nitish) ने कहा कि JDU जिन 5 महापुरुषों के आदर्शों पर काम करता है, उनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जदयू इन महापुरुषों के विचारों को अपने दल में सुरक्षित रखे हुए है और भविष्य में भी उनके आदर्शों पर चलते हुए काम करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाए गए अशोक चौधरी, मिला भरोसा
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को बुलाया और कहा कि वे लगातार समाज के हित में काम करते रहेंगे। मंच पर ही उन्होंने चौधरी से पूछा, ‘आप इनके लिए काम करेंगे न?’ जिस पर मंत्री अशोक चौधरी ने हामी भरी।

ये भी पढ़ेंः Bihar: बिहार में दूसरी बार 1 से 10 जून तक राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन
कार्यक्रम का संचालन जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह सहित जदयू के कई सांसद और वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
