Punjab: पंजाब में बहादुर सैनिकों को मिला सम्मान, मान सरकार ने करोड़ों रुपये बांटे
Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार देश की सरहदों की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों के त्याग और बलिदान को पूरा सम्मान देने का काम करती है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। पंजाब (Punjab) की माटी हमेशा से ही वीरता की मिसाल रही है और भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहादुर सैनिकों को सम्मानित करने और आर्थिक सहायता देने का सराहनीय कदम उठाया है।

ये भी पढे़ंः Punjab: मान सरकार का बड़ा आदेश, छुट्टी के दिन भी सभी कर्मचारी 24 घंटे फोन पर रहें एक्टिव
आपको बता दें कि मान सरकार (Mann Government) ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान बहादुरी और विशिष्ट सेवाओं के लिए 1615 पुरस्कार विजेताओं को कुल 15.53 करोड़ रुपये की राशि बांटी। रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने इसको लेकर बताया कि यह राशि पंजाब से संबंधित सैनिकों द्वारा निभाई गई असाधारण बहादुरी और विशिष्ट सेवाओं के सम्मान के रूप में बांटी गई है।
मंत्री मोहिंदर भगत (Minister Mohinder Bhagat) ने कहा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने अपनी अनुकरणीय हिम्मत और निस्वार्थ सेवा के जरिए से देश और राज्य का गौरव बढ़ाया है। उनका उचित सम्मान करना हमारी सरकार का कर्तव्य है। मंत्री भगत ने कहा कि सैनिकों के बलिदानों का कभी भी मूल्य नहीं चुकाया जा सकता है, लेकिन सरकार उनकी बहादुरी को मान्यता देने और सलाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार हर वादा करेगी पूरा: Harpal Singh Cheema
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण को लगातार प्राथमिकता दी है। सरकार द्वारा समय पर वित्तीय सहायता, सैनिकों के बच्चों के लिए शिक्षा लाभ और शहीद सैनिकों की विधवाओं और पूर्व सैनिकों को जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए कई पहलें की गई हैं। मोहिंदर भगत ने आगे कहा कि रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मान और कुशलता के साथ सभी लाभ और अधिकार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
