Punjab

Punjab: युवाओं के लिए बड़ी खबर, मान सरकार ने इस विभाग में निकाली बंपर वैकेंसी

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब में सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा, इस विभाग में निकली भर्ती

Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी गुड न्यूज है। आपको बता दें कि पंजाब में सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तैयारी करने वाले युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) ने नई भर्ती (New Recruitment) निकाली है। पंजाब के मेडिकल क्षेत्र से जुड़े बेरोजगार युवकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। पंजाब की बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) मेडिकल ऑफिसरों (Medical Officers) की भर्ती करने जा रहा है, जिसके लिए छात्रों से आवेदन मांगे गए हैं।

Pic Social Media

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मान सरकार के तहत 1000 मेडिकल ऑफिसर (जनरल) पदों को भरना है। यह 2025 में पंजाब सरकार की ओर से सबसे बड़ी मेडिकल भर्ती में से एक है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (BFUHS) द्वारा 1000 मेडिकल ऑफिसर (General) पदों के लिए भर्ती की जा रही है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खुली है जिनके पास MBBS डिग्री और पंजाब मेडिकल काउंसिल (Punjab Medical Council) या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान का ड्रीम प्रोजेक्ट, ‘हलवारा एयरपोर्ट’ का निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन BFUHS की आधिकारिक वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर जाकर करना होगा। इसके लिए आखिरी डेट 15 मई 2025 रखी गई है। मान सरकार द्वारा निकाली गई इस भर्ती में चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए योग्य होने हेतु कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यह भर्ती न केवल एक स्थिर सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करती है, बल्कि समुदाय की सेवा करने का एक सुनहरा मौका भी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार 125 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित करेगी: Harbhajan Singh ETO

इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2025 को 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं कुछ विभिन्न श्रेणियों के लिए आयु में छूट दी गई है। जिनमें अनुसूचित जाति / पिछड़ा वर्ग (SC/BC) को 5 वर्ष, शारीरिक रूप से विकलांग को 10 वर्ष आदि शामिल है।