Punjab

Punjab: CM भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- किसी राज्य को एक्‍स्‍ट्रा पानी देने का सवाल नहीं’

पंजाब राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने इंडस वॉटर ट्रीटी पर केंद्र से की मांग

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने पानी के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है। विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन उन्होंने पानी को पंजाब और इसके लोगों के लिए भावनात्मक मुद्दा बताते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर जल संसाधन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़िए पूरी खबर…

भाखड़ा-नंगल डैम पर CISF तैनाती का विरोध

मुख्यमंत्री मान ने भाखड़ा-नंगल डैम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की तैनाती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पंजाब का जल विवाद 1955 से शुरू हुआ, लेकिन इसकी समय-समय पर समीक्षा नहीं की गई, जबकि हर 25 साल में इसका पुनर्मूल्यांकन होना चाहिए था।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: मोहिंदर भगत के अथक प्रयासों से बागवानी सेवा नियमों में ऐतिहासिक संशोधन

इंडस वॉटर ट्रीटी पर केंद्र से की यह मांग

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने केंद्र सरकार से इंडस वॉटर ट्रीटी (IWT) को स्थगित करने के हालिया फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब को पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम, चिनाब, उज, और कश्मीर की नदियां) से 23 मिलियन एकड़ फीट अतिरिक्त पानी मिल सकता है, जो राज्य और किसानों की जल आवश्यकताओं को पूरा करेगा। उन्होंने मांग की कि इन नदियों का पानी प्राथमिकता के आधार पर पंजाब को दिया जाए। और हिमाचल प्रदेश में भाखड़ा व पोंग डैम के ऊपर नए जलाशय बनाए जाएं।

पंजाब ने खाद्य सुरक्षा के लिए जल-भूमि का दोहन किया

सीएम मान (CM Mann) ने कहा कि पंजाब ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपनी जल और भूमि संपदा का अत्यधिक दोहन किया है। इसके लिए राज्य को अब उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों पर पंजाब के जल संसाधनों को लूटने और पिछले छह दशकों से जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता इसकी नींव का हिस्सा रहे और अब जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Punjab: अनुसूचित जातियों की भलाई हेतु पंजाब सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. बलजीत कौर

सीएम मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पंजाबी भाषा का ज्ञान नहीं है और कांग्रेस नेता बहाने बनाकर जनता के सामने उजागर होने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि यह सदन 3.5 करोड़ पंजाबियों का है और केवल जनता द्वारा चुना गया व्यक्ति ही उनकी सेवा कर सकता है। सीएम मान ने कांग्रेस और बीजेपी पर देश को भाषा, धर्म और क्षेत्र के आधार पर बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि ये दल अपनी विभाजनकारी नीतियां छोड़ दें, तो देश हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकता है।