Train Cancel: अगर आप ट्रेन से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
Train Cancel: अगर आप अगस्त और सितंबर महीने में ट्रेन (Train) से यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने आगामी हफ्तों में कई ट्रेनों (Many Trains) को रद्द और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट (Short Terminate) करने का फैसला लिया है। इसकी वजह विभिन्न रूट्स पर चल रहे ट्रैक मरम्मत, लाइन विस्तार और इंजीनियरिंग कार्य हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

हर दिन करीब 2.5 करोड़ यात्री ट्रेन (Train) से सफर करते हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में लोग लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन, छुट्टियों और वीकेंड ट्रिप के दौरान ट्रेनों की रद्दीकरण की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ेंः Aadhar Update: अब आसानी से नहीं होगा आधार अपडेट, चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
चक्रधरपुर मंडल (Chakradharpur Division) में चल रहे कार्यों के कारण रांची सहित झारखंड के कई इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। नीचे दी गई ट्रेनें 18 अगस्त से 12 सितंबर 2025 तक रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 18175/18176: हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक।
ट्रेन नंबर 17007: चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची), 26 अगस्त और 9 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 17008: दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची), 29 अगस्त और 12 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 18523: विशाखपट्टणम-बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची), 27 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और 10 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 18524: बनारस-विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया रांची), 28 अगस्त, 1 सितंबर, 8 सितंबर और 11 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 17005: हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची), 28 अगस्त 2025 को।
ट्रेन नंबर 17006: रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची), 31 अगस्त 2025 को।
ट्रेन नंबर 07051: चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), 30 अगस्त 2025 को।
ट्रेन नंबर 07052: रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची), 2 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 07005: चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल (वाया रांची), 1 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 07006: रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची), 4 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 18310: जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची), 7 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 18309: संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची), 9 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 13425: मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची), 6 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 13426: सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची), 8 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 15028: गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को।
ट्रेन नंबर 15027: संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को।
इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट
ट्रेन नंबर 15028: गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस, 23, 25, 27, 29 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन हटिया से संबलपुर के बीच नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर 15027: संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025 को संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
ये भी पढ़ेंः YouTube: यूट्यूब से पैसा कमाना नहीं होगा आसान, 15 जुलाई से बदल जाएंगे नियम
यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों (Passengers) से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनों की लिस्ट चेक करें। रेलवे द्वारा ट्रैक सुधार और इंजीनियरिंग कार्यों के कारण यह बदलाव किया गया है। यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से जानकारी प्राप्त करें जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
