Punjab में सीएम मान के नेतृत्व में मान सरकार जन कल्याण के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।
Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में मान सरकार जन कल्याण के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, मान सरकार जल्द ही इन शहरों में इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) का संचालन शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों को आधुनिक और सस्ती सार्वजनिक परिवहन सुविधा भी प्रदान करेगी।

आधुनिक चार्जिंग ढांचे पर जोर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब सरकार (Punjab Government) इन शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आधुनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने में तेजी से काम कर रही है। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि अगले साल तक इस योजना को धरातल पर उतारने का लक्ष्य है। इसके लिए पंजाब म्युनिसिपल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (PMIDC) के सहयोग से रूट रेशनलाइजेशन और चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना पर काम चल रहा है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: इतनी भयानक बाढ़ में सिर्फ़ 1600 करोड़ का राहत पैकेज पंजाब का अपमान
पॉल्यूशन में कमी, ड्राइवरों की आय में वृद्धि
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Minister Dr. Ravjot Singh) ने कहा कि डीजल बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों का उपयोग न केवल पर्यावरण पॉल्यूशन को कम करेगा, बल्कि बस चालकों की आय में भी वृद्धि करेगा। यह पहल पंजाब के शहरों को स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन की दिशा में एक कदम आगे ले जाएगी। अमृतसर में पहले ही 1,200 डीजल ऑटो को इलेक्ट्रिक ऑटो में बदला जा चुका है, जो इस दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
447 इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन
रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब सरकार (Punjab Government) इन पांच शहरों अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और मोहाली में कुल 447 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करेगी। स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह ने कहा कि यह परियोजना पंजाब के खुशहाल और टिकाऊ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन बसों के लिए आधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, और योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Punjab: ‘ऑपरेशन राहत’ ने बदली तस्वीर! हर गाँव तक पहुँची पंजाब सरकार की मदद!
पंजाब के विकास में नई गति
कुलवंत सिंह ने जोर देकर कहा कि मान सरकार पंजाब को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय रोजगार सृजन में भी योगदान देगा। यह पहल पंजाब के लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
