Punjab

Punjab: अगर अधिकारी नहीं सुनते आपकी बात, तो सीधे पंजाब के CM को करें शिकायत, जानें कैसे?

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाया है।

Punjab News: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने भ्रष्टाचार पर सख्त रवैया अपनाया है। बता दें कि वर्ष 2022 में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 91वीं शहादत दिवस के मौके पर सीएम मान ने एक पर्सनल व्हाट्सएप नंबर (Whatsapp Number) जारी किया था। इस नंबर के जरिए आम लोग सीधे मुख्यमंत्री तक अपनी शिकायत पहुंचा सकते हैं, खासकर तब जब कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता या रिश्वत मांगता है। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने जनता के लिए 9501200200 नंबर जारी किया है। इस नंबर पर नागरिक फोटो, ऑडियो या वीडियो भेजकर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है या कोई गलत काम करता है, तो उसकी जानकारी इसी नंबर पर दी जा सकती है। यह एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर है जिसे सीधे सीएम कार्यालय मॉनिटर करता है।

सभी पर होगी सख्त कार्रवाई

हेल्पलाइन जारी करते समय सीएम मान ने साफ कहा था कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह सरकारी अधिकारी हो, कर्मचारी हो या फिर उनकी खुद की पार्टी का विधायक गलती करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कैसे करें शिकायत?

शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले रिश्वत मांगते अधिकारी या गलत कार्य करने वाले की फोटो, ऑडियो या वीडियो रिकॉर्ड करें। इसके बाद उसे व्हाट्सएप के जरिए 9501200200 नंबर पर भेज दें। आपकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचेगी और एक विशेष जांच टीम उस पर कार्रवाई करेगी।

विपक्षी नेताओं ने भी की थी तारीफ

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की इस पहल की सराहना सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि विपक्षी नेताओं ने भी की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांतिकारी कदम बताया था। वहीं, कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने इसे पंजाब में माफिया विरोधी युग की शुरुआत कहा था।

ये भी पढ़ेंः Punjab: विदेश में पढ़ाई का सपना होगा साकार, मान सरकार देगी स्कॉलरशिप की सौगात

सीएम मान की अपील- मिलकर बनाएं भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब

सीएम मान ने पंजाब की जनता से अपील की है कि वे इस हेल्पलाइन का सही इस्तेमाल करें और केवल उन्हीं मामलों में शिकायत दर्ज करें जो भ्रष्टाचार या अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ी हो। उन्होंने कहा कि उन्हें तीन करोड़ पंजाबियों का साथ चाहिए जिससे मिलकर एक ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाया जा सके।