Punjab

Punjab: गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत दिवस पर CM भगवंत मान ने किया नमन

पंजाब राजनीति
Spread the love

 Punjab के सीएम भगवंत मान ने प्रथम सिख गुरु श्री गुरु नानक देव को यादकर उन्हें नमन किया।

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज मंगलवार को प्रथम सिख गुरु, श्री गुरु नानक देव जी (Shri Guru Nanak Dev Ji) के ज्योति ज्योत समागम दिवस पर उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर गुरु नानक देव जी के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया पर व्यक्त की भावनाएं

सीएम मान (CM Mann) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘जगत गुरु धन धन साहिब श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योति दिवस पर गुरु चरणों में कोटि-कोटि वंदन। आइए हम गुरु साहिब जी के किरत करो, नाम जपो और वंड छको के सिद्धांत को अपने जीवन में अपनाएं।’

ये भी पढ़ेंः Punjab News: गन्ना बकाया राशि शीघ्र जारी की जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

गुरु नानक देव जी का जीवन और संदेश

गुरु नानक देव जी (Shri Guru Nanak Dev Ji) का जन्म 1469 में तलवंडी (अब ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को मानवता, सेवा, सच्चाई और आध्यात्मिक जागरूकता के प्रसार में समर्पित किया। 22 सितंबर 1539 को करतारपुर साहिब (अब पाकिस्तान में) में वे जोत स्वरूप में विलीन हो गए। उनके विचार आज भी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिख समाज में ज्योति ज्योत दिवस का महत्व

सिख परंपरा में ‘ज्योति ज्योत समाना’ का अर्थ है आत्मा का परमात्मा में विलीन हो जाना। इस पावन दिन पर सिख समाज विश्वभर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ, कीर्तन दरबार और अरदास का आयोजन करती हैं। यह दिवस गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को पुनः स्मरण करने और उन्हें आत्मसात करने का अवसर होता है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: CM भगवंत मान ने लोकतंत्र दिवस पर देशवासियों से की खास अपील

गुरु की वाणी और समाज के लिए संदेश

गुरुद्वारों में हुए प्रवचनों के दौरान मुख्य ग्रंथी ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संदेश आज भी मानवता को दिशा देता है।

  • इक ओंकार- ईश्वर एक है।
  • नाम जपो- प्रभु का सिमरन करो।
  • कीरत करो- ईमानदारी से मेहनत करो।
  • वंड छको- मिल-बांटकर खाओ और सेवा करो।