डीजीपी समेत सभी अधिकारी रहे मौजूद
Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ में अपनी रिहायश पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग (High Level Meeting) की। इस बैठक में डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और हाल ही में पदोन्नत आठ विशेष डीजीपी मौजूद रहे। सीएम मान ने अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी और राज्य में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को जनता का विश्वास जीतने पर भी जोर दिया। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः Punjab सरकार का उद्योग क्षेत्र को लेकर बड़ा कदम, इन सेक्टरों के लिए बनेगी 22 कमेटियां
आपको बता दें कि यह बैठक ऐसे समय में हुई जब विपक्ष लगातार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है। हाल ही में विधानसभा के विशेष सत्र में भी विपक्ष ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। सीएम मान ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। उन्होंने सभी जिम्मेदार अधिकारियों को अलर्ट रहने और इस मुद्दे को गंभीरता से लेने का आदेश दिया।
सीएम मान (CM Mann) ने अमरनाथ यात्रा और इस महीने होने वाले पंचायत उपचुनावों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। बरसात के मौसम में नदियों के रास्ते पाकिस्तान से नशा तस्करी की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए भी पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: रंगला पंजाब की ओर बढ़ रहा राज्य, युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने पर फोकस
नशा तस्करी और गैंगस्टरों पर काबू के लिए युद्ध स्तर पर कार्रवाई
सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि पंजाब पुलिस गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशा मुक्त बनाना है, और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
