Punjab News: पंजाबी गायक राजवीर जवांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी उम्र 35 वर्ष थी। उन्होंने सुबह 10:55 बजे फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वे पिछले 12 दिनों से एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद भर्ती थे।
ये भी पढ़े: Punjab: पंजाब को देश का पहला बिजली कट- मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘रोशन पंजाब’ परियोजना की शुरुआत
उनके निधन से पंजाबी फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर उनके जगराों के पास स्थित पैतृक गांव पोना ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
