Punjab पुलिस में 10 हजार पदों पर निकलेगी भर्ती, मान सरकार ने किया ऐलान
Punjab News: पंजाब के युवाओं के लिए बड़ी और खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। सीएम भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक हाई लेवल मीटिंग की। इस बैठक की जानकारी देते हुए डी.जी.पी. गौरव यादव (DDP Gaurav Yadav) ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा नशे व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।
ये भी पढ़ेंः Punjab: CM Mann ने पुलिस कमिश्नरों और SSPs को दी स्पष्ट चेतावनी, बड़ी घटना होने पर तय होगी जिम्मेदारी

डीडीपी गौरव यादव (DDP Gaurav Yadav) ने आगे बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान ने बड़ी घोषणा की है कि पुलिस विभाग (Police Department) में सृजित 10 हजार पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी SHO को नई गाड़ियां दी गई है। डी.जी.पी. ने आगे जानकारी दी कि पंजाब में खतरनाक कैदियों को रखने के लिए आधुनिक जेल बनाई जाएगी। इसके साथ ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ंः Punjab ने ई-श्रम पोर्टल पर 57,75,402 श्रमिकों को किया पंजीकृत: Tarunpreet Sond

पंजाब डीडीपी गौरव यादव (DDP Gaurav Yadav) ने कहा कि सीएम मान (CM Mann) ने पंजाब के सबी जिलों के SSPs को अधिक समय तक फील्ड में रहने, पुलिस थानों में औचक निरीक्षण करने तथा लोगों के साथ सार्वजनिक बैठकें करने के निर्देश दिए हैं। सात ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस का मुख्य काम न्याय दिलाना है। उन्हें यह भी शिकायतें मिली हैं कि कई जिलों में फर्जी पर्चों के मामले सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य विभाग को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि एम. एल आर मैरिट पर बनाई जाएं। मुख्यमंत्री ने पेशेवर पुलिसिंग पर जोर दिया।
