Punjab

Punjab: पंजाब में 3381 टीचर्स को जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM मान ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

पंजाब
Spread the love

Punjab: मान सरकार का बड़ा कदम, 3381 नए शिक्षकों की नियुक्ति पूरी जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार प्रदेश के युवाओं को लगातार रोजगार देने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) पंजाब के युवाओं के भलाई और रोजगार के लिए लगातार योजना बनाकर काम कर रही है। इसी को लेकर सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए उनकी सरकार बहुत ही जल्द 3381 एलिमेंटरी टीचर्स (Elementary Teachers) को नियमित नियुक्ति पत्र प्रदान करेगी। इस विषय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास (Government House) पर एक मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने की।
ये भी पढे़ंः Punjab: कर्मचारियों की होगी मौज, मान सरकार कर्मचारियों की सैलरी को लेकर ले सकती है बड़ा फैसला

Pic Social Media

पंजाब शिक्षा विभाग (Punjab Education Department) की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि 3381 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती दो बैचों 951 और 2430 शिक्षकों में पूरी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

35 महीनों में रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को मिली नौकरी

सीएम भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब (Punjab) के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के अन्दर रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां प्रदान की हैं। सीएम ने आगे कहा कि इनमें से 11,000 से अधिक नौकरियां केवल शिक्षा विभाग में दी गई हैं, जिसे राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र माना गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं, बिना किसी भ्रष्टाचार या सिफारिश के।

ये भी पढ़ेंः Punjab: विद्यार्थियों के सपनें होंगे साकार, मान सरकार ने विद्यार्थियों के लिए शुरू की अनूठी पहल

युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मुहिम

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जाहिर की है कि ये नौकरियां स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके एक ओर शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगी और दूसरी ओर युवाओं को स्थायी रोजगार प्रदान कर पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी। इस मौके पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, शिक्षा सचिव के.के. यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।