जनता को स्वीकार..अबकी बार 400 पार..डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद तैयारी ने और रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में 26 अप्रैल को वोटिंग होना है। गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के सांसद और बीजेपी (BJP) के प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में लगे हुए हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः देश की जनता PM मोदी के साथ: डॉ. महेश शर्मा

पीएम मोदी (PM Modi) के निर्देश, CM योगी (CM Yogi) के सहयोग और डॉक्टर महेश शर्मा के प्रयासों से ही गौतमबुद्ध नगर, तेजी से विकास कर रहे शहरों में शामिल हो पाया है। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुन रहे हैं। न सिर्फ लोगों की समस्या सुन रहे हैं बल्कि जल्द निदान का भरोसा दे रहे हैं। सांसद डॉक्टर शर्मा (MP Dr Sharma) का यह अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। अपने सांसद के गांव आगमन पर लोग उनका भव्य स्वागत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः पावर स्टार पवन सिंह ने भरी हुंकार, बिहार के इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

जनसंपर्क अभियान के क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा दादरी विधानसभा के ग्राम सभा रिठौरी में जनसंपर्क कर वहां आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन किया। साथ ही डॉक्टर शर्मा वहां उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करने के साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा निर्वाचन सीट से कमल खिलाने की अपील की।