Prime News: प्राइम न्यूज़ के एमडी/एडिटर इन चीफ मनीष कुमार पाण्डेय की अगुवाई में आयोजित ‘सत्यम, शिवम्, सनातनम’ विषय पर प्राइम न्यूज़ कांन्क्लेव एक शानदार सफलता साबित हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और धर्मेंद्र प्रजापति भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेः News Nation की अकड़ कोर्ट ने ढीली कर दी! पत्रकारों के लिए बड़ी राहत

जहां एक ओर यह भव्य आयोजन प्राइम न्यूज़ के करोड़ों दर्शकों द्वारा टीवी पर देखा गया, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी प्राइम न्यूज़ ने इतिहास रचते हुए पूरे देश में ट्रेंड किया।

प्राइम न्यूज़ की कमान मनीष कुमार पाण्डेय के हाथों में आते ही चैनल रोज़ नये आयाम रच रहा है, मनीष कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि का श्रेय प्राइम न्यूज़ के करोड़ों दर्शकों के साथ युवा जोश और अनुभवी टीम को दिया।
