सुपरटेक के मासूम के लिए दुआ कीजिए। जानिए क्या है मामला ?

दिल्ली NCR
Spread the love

6 साल का मासूम बॉलकनी से नीचे गिर जाता है। उसे अस्पताल में एडमिट कराया जाता है। लोग उसके लिए दुआ करते हैं। दुआ रंग लाती है और बच्चा धीरे-धीरे ठीक होने लगता है।

मामला नोएडा के सेक्टर-74 स्थि सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी (Supertech Cape Town Society) का है। जहां चंद दिनों पहले टावर cs-10 से एक मासूम नीचे गिर गया। जिसके बाद से ही बच्चे का इसाज फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है. बच्चा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था, सोसाइटी के लोग खासतौर से मासूम बच्चे के लिए दुआ कर रहे थे, कोशिश में जुटे थे कि किसी तरीके से मासूम की जान बच जाए और यहां डॉक्टरों की मेहनत और लोगों की दुआएं रंग लाई है. बच्चा ठीक हो रहा है..जानकारी के अनुसार डॉक्टरों की सर्जरी खत्म हो गई है, उसके पैर और हाथ का ऑपरेशन किया गया है. बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है।