Prashant Tamang

Prashant Tamang: नींद में हुआ सिंगर प्रशांत तमांग का निधन, पति की अचानक मौत से टूट गईं पत्नी मार्था, छलका दर्द

TOP स्टोरी
Spread the love

Prashant Tamang: इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता और मशहूर सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग का रविवार, 11 जनवरी को अचानक निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों में गहरा दुख छा गया है। बताया गया कि उनकी मौत सोते समय प्राकृतिक कारणों से हुई।

प्रशांत अपने पीछे पत्नी मार्था एले और एक बेटी को छोड़ गए हैं।

पत्नी मार्था ने बताया दिल का दर्द

प्रशांत की पत्नी मार्था ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें दुनिया भर से लोगों का प्यार और समर्थन मिल रहा है। भावुक होते हुए उन्होंने बताया कि लोग फोन कर रहे हैं, फूल भेज रहे हैं और अस्पताल तक आकर प्रशांत को आखिरी बार देखने की कोशिश कर रहे हैं।

मार्था ने कहा कि प्रशांत एक अच्छे इंसान और महान आत्मा थे और लोग उन्हें हमेशा इसी तरह याद रखें।

अफवाहों पर विराम, मौत थी पूरी तरह प्राकृतिक

उनकी मौत को लेकर कई तरह की बातें फैलने लगी थीं, लेकिन मार्था ने साफ कहा कि इसमें कोई संदिग्ध बात नहीं थी
उन्होंने बताया कि प्रशांत उनके ठीक पास सो रहे थे और उसी दौरान उनका निधन हो गया। यह एक नेचुरल डेथ थी।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रशांत को अस्पताल में मृत घोषित किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

इंडियन आइडल से शुरू हुआ चमकता सफर

दार्जिलिंग के रहने वाले प्रशांत तमांग ने अपने करियर की शुरुआत वेस्ट बंगाल पुलिस ऑर्केस्ट्रा से की थी। साल 2007 में उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 3 जीतकर पूरे देश में पहचान बनाई।

इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और नेपाली फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। वे अपनी सादगी और आवाज के लिए बहुत पसंद किए जाते थे।

फैंस और इंडस्ट्री में शोक

प्रशांत के अचानक जाने से फैंस टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी यादों और गानों को साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।